जगदीशपुर: दरियापुर पहुंचे गन्ना मंत्री संजय कुमार सिंह, बंद चीनी मिल चालू कराने की उठी मांग
दरियापुर पंचायत स्थित पैक्स अध्यक्ष के आवास पर बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया। वर्तमान पैक्स अध्यक्ष राजकुमार राजू के आवास पर पहुंचने पर ग्रामीणों एवं समर्थकों ने मंत्री को फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।