बिजनौर: बिजनौर में रावली मार्ग पर अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, चालक की मौत, दूसरा युवक गंभीर घायल
बिजनौर में आज रविवार को दोपहर करीब 12:00 मिली जानकारी के अनुसार रावली मार्ग पर रहीमपुर गांव के पास अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिर गई। हादसे में रमेश कुमार की मौत हो गई। जबकि उसका ममेरा भाई राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। रमेश अपने भाई राजकुमार को गांव शहजादपुर छोड़ने जा रहा था। जिस वक्त यह हादसा हुआ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।