सोहागपुर: पचगांव में युवज की मौत, नंदी गौ सेवा के गौसेवक ने शव को पीएम रूम पहुंचाया
जिला मुख्यालय से सटे पचगांव में युवक की मौत के बाद मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण पेश करते हुए नंदी गौ सेवा के गौसेवको ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मृतक का शव पचगांव से उठवाकर गौसेवक ने शव वाहन के माध्यम से जिला चिकित्सालय के पीएम रूम पहुंचाया, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी गौसेवकों की सेवाभावना की सराहना की। पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया।