बरेली: बरेली पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल आते ही मचा हड़कंप, डॉग स्क्वायड और BDS ने संभाला मोर्चा
बरेली के प्रदर्शनी नगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। सुबह करीब 11:15 बजे आए इस मेल को देखते ही अधिकारियों के होश उड़ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर पूरे कार्यालय को खाली करा लिया गया