भरतपुर: भरतपुर के उच्चैन उपखंड के गांव कुरका में पिछले 20 साल से जलभराव और कीचड़ की समस्या से ग्रामीण परेशान
भरतपुर - उच्चैन उपखंड के गांव कुरका में पिछले 20 साल से जलभराव और कीचड़ की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। रुदावल से उच्चैन को जोड़ने वाले इस मार्ग पर बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में भारी दिक्कत होती है। कई बार यहां से निकलते समय बाइक सवार फिसलकर कर घायल भी हुए हैं।कई बार जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।