दरभंगा: कौवों की मौत के बाद वार्ड 31 भिंगो क्षेत्र में सैनिटाइजेशन, डीएम बोले- डरने की बात नहीं, स्थिति सामान्य
जिले में कुछ कौवों की मौत के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि कौवों के मरने की सूचना मिलने पर तत्काल सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें बर्ड फ्लू की आशंका जताई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संदिग्ध क्षेत्र को सैनिटाइज कर सुरक्षित कर लिया गया है। डीएम ने बताया कि नगर निगम, पशुपालन विभाग और जिला प्रशासन की नजर