इटावा: बैदपुरा थाना क्षेत्र में किन्नर समुदाय के 2 पक्षों में नेग वसूली को लेकर हुआ विवाद व मारपीट, 4 किन्नर घायल, जाँच शुरू
Etawah, Etawah | Jun 29, 2026 वैदपुरा थाना क्षेत्र के बर्रारोड द्रोपदी मैरिज होम के समीप सोमवार की सुबह 10 बजे किन्नर समुदाय के 2 पक्षों में नेग माँगने को लेकर विवाद के बाद हुई मारपीट में 1 पक्ष से विकास व काजल उर्फ गुलशन व दूसरे पक्ष से करन कुमार व हिमांशी उर्फ अजय घायल हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी घायालों का मेडिकल परीक्षण करवाते हुए मामले की जाँच सुरु की हैं।