मथुरा: गांव अडूकी में प्लॉट में तरकाशी करने को लेकर पड़ोसी ने पड़ोसी के साथ की मारपीट 4 घायल अस्पताल में भर्ती
थाना हाईवे के गांव अडूकी में दो पक्षों में प्लॉट में तरकाशी करने को लेकर झगड़ा हो गया जिसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष के चार घायल हो गए। चारों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है रामावतार और पड़ोसी शंकर के बीच झगड़ा हो गया जिसमें एक पक्ष के राजेश, परसोत्तम, रामावतार, एवं महिला वती घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।