बरेली में रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात अनुचर आरिफ सलमानी को गंभीर आरोपों के चलते एसएसपी अनुराग आर्य ने निलंबित कर दिया है। बताया गया कि 13 अक्टूबर 2025 को थाना भोजीपुरा में मैस ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद वह बिना सूचना अनुपस्थित रहे और कॉल भी रिसीव नहीं किया। गैरहाजिरी दर्ज होने के बाद एसएसपी ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।