सरोजनी नगर: इको गार्डन में बुलडोजर नीति, स्कूलों के विलय और मदरसों को लेकर किया गया प्रदर्शन
आपको बता दे की इको गार्डन में सोमवार की शाम 5 बजे जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। भाकपा (माले) और इंसाफ मंच के बैनर तले प्रदर्शन हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से प्रदर्शनकारियों ने हिस्सा लिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान 'बुलडोजर नीति मुर्दाबाद' के नारे लगे। स्कूलों के विलय और मस्जिदों, दरगाहों, मदरसों समेत अन्य जगहों पर होने वाली बुलडोजर कार्रवाई का विरोध किया।