घोड़ाडोंगरी: महिला की अश्लील फोटो बनाकर फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी से वायरल करने वाला आरोपी को सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिलाओं के विरुद्ध साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के तहत सारणी पुलिस ने महिला की अश्लील फोटो तैयार कर उसके नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने वाले आरोपी को बधुवार को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।