कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान डीएम अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे 112 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। डीएम ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जन सुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया।