लालू परिवार में लगातार टूट की खबरें सामने आ रही है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से जब सवाल पूछा गया तो गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे चिराग पासवान ने कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि जल्द से जल्द जो भी उनके परिवार में संकट है वह सुलझ जाए। मौके पर चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को लेकर भी कहा है कि उन्हें जनादेश का स्वागत करना चाहिए।