गम्हरिया: मोहर्रम को लेकर गम्हरिया थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध
गम्हरिया थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना अध्यक्ष राघव शरण ने कहा कि मोहर्रम जुलूस में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ताजिया केवल निर्धारित पुराने मार्गों से ही निकाला जाएगा। वहीं मेला आयोजन के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने लोगों से शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।