हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर सशक्त नारी संस्थान की अनूठी पहल, वृद्धाश्रम में बच्चों के साथ मनाया मातृ दिवस
मातृ दिवस के अवसर पर सशक्त नारी संस्थान द्वारा रविवार को टाउन स्थित अपनाघर वृद्धाश्रम में भावनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि संस्थान की ओर से एकलव्य अनाथ आश्रम के बच्चों को वृद्धाश्रम ले जाकर वहां रह रहे बुजुर्ग माता-पिता से मिलवाया गया।