खरगोन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन किया। शनिवार देर शाम 6.30 बजे गुरुनानक देव चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के कार्यकारी प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।