गलोड़: वन्य प्राणी विभाग ने तीन महीने में 80 जानवरों का रेस्क्यू किया, करीब 60 सांप प्रजातियों के जानवरों को सुरक्षित पकड़ा
वन्य प्राणी विभाग ने वन विभाग के साथ मिलकर बरसात के मौसम में करीब 80 जानवरों का रेस्क्यू किया है। सबसे अधिक सांप प्रजातियों का रेस्क्यू किया गया है। हमीरपुर जिला में करीब 60 सांप प्रजातियों को रेस्क्यू किया गया। इनमें कोबरा सांप, रसेल वाइपर तथा पाइथन शामिल है। विभागीय कर्मचारियों ने मिलकर इन सांप प्रजातियों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा है।