मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, बाइक सवार हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कुरावली थाना क्षेत्र के विशुनपुर के पास घिरोर थाना क्षेत्र के गुलालपुर निवासी बलराम पुत्र हवलदार सिंह रिश्तेदारी से होकर अपने घर बाइक से वापस जा रहे थे। तभी उनकी बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई और बाइक सवार बलराम घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।