बलौदाबाज़ार: बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा: हाइवा और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड अंतर्गत गिधपुरी-पलारी मुख्य मार्ग पर ग्राम भवानीपुर के नाला के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रेत से भरी हाइवा और डीजल टैंकर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार डीजल टैंकर (क्रमांक सीजी 04 एन एफ 7301) बलौदाबाजार स्थित ढाबाडीह प