चंदिया: चंदिया में गेहूं खरीदी तेज, सर्वर डाउन से स्लॉट बुकिंग ठप, खराब मौसम से किसान चिंतित
Chandia, Umaria | Apr 27, 2026 उमरिया जिले की चंदिया तहसील में गेहूं खरीदी का कार्य अब तेजी पकड़ रहा है।लेकिन सर्वर डाउन होने की समस्या के चलते किसानों को स्लॉट बुकिंग में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।किसान घंटों इंतजार के बाद भी अपना पंजीयन और स्लॉट सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं।इधर मौसम भी करवट ले रहा है, आंधी-तूफान और बारिश की आशंका जताई जा रही है।खराब मौसम की वजह से किसानों को चिंता।