भवनाथपुर: भवनाथपुर में सब्जी बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने खाया कीटनाशक, इलाज के दौरान हुई मौत
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली गांव के बनखेता टोला निवासी 40 वर्षीय अनीता देवी ने गुरुवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, घर में सब्जी बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हुई थी। इसी बात से आक्रोशित होकर अनीता देवी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उन्हें भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया