अनूपपुर: टकहुली-मौहरी में विशेष ग्राम सभा, हाथियों से बचाव के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत टकहुली एवं मौहरी में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणों को जंगली हाथियों से बचाव एवं सतर्कता संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समिति का गठन भी किया गया। सभा में सीईओ के.के. रैकवार, पेसा जिला एवं ब्लॉक समन्वयक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।