गिरिडीह: कल्याणडीह नगर वन में वन महोत्सव, शहरी पार्क विकास का शिलान्यास, पौध वितरण व पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
गिरिडीह वन प्रक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्याणडीह अवस्थित नगर वन में शनिवार को 3 बजे वन महोत्सव का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कल्याणडीह स्थित नगर वन को शहरी पार्क के रूप में देने हेतु इसके विकास कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन पर्यटन सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार एवं महापौर निर्मला मेहरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।