शिकोहाबाद: कर्ज से बचने के लिए वृद्धा ने गढ़ी झूठी लूट की कहानी, पुलिस को किया गुमराह, प्रारंभिक जांच में निकली पूरी तरह फर्जी
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव आरौंज की एक 70 वर्षीय वृद्धा ने कर्जदारों से बचने के लिए अपने साथ हुई लूट की झूठी कहानी पुलिस को सुनाई। प्रारंभिक पुलिस जांच में यह पूरा मामला फर्जी निकला। मंगला देवी (70) ने बालाजी मंदिर जाते समय संस्कृत पाठशाला के पास दो छात्राओं को बताया कि उनके साथ लूट हुई है, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं।