देहरादून: आपदा की क्षति का आकलन करने केंद्रीय टीम 8 सितंबर को आएगी, CM धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए गृह मंत्रालय ने संयुक्त सचिव आर प्रसन्ना की अध्यक्षता में सात सदस्यीय टीम गठित की है जो 8 सितंबर को राज्य का दौरा करेगी। राज्य सरकार ने केंद्र से आर्थिक सहायता का अनुरोध किया है जिस पर केंद्र ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।