देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर की बैठक, मुआवजा देने के दिए निर्देश
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने फसलों को हुए नुकसान की विस्तार से जानकारी ली।