रामपुर: अहमदनगर जिवाई में हादसे के बाद घायल युवक की एम्बुलेंस में ऑक्सीजन और पेट्रोल खत्म होने से रास्ते में हुई मौत
Rampur, Rampur | Apr 16, 2026 रामपुर के अहमदनगर जिवाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल कुलदीप (38) को जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर किया गया। आरोप है कि रास्ते में एम्बुलेंस की ऑक्सीजन खत्म हो गई और फिर पेट्रोल भी खत्म हो गया। समय पर इलाज न मिलने से कुलदीप की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने एम्बुलेंस में तोड़फोड़ की, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।