Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
praj84842
No video available
108
5
हमारे साथी एक-एक पैसा जुटाकार ,मैं केतली लेकर जाता हूं मैदान में और एक-एक पैसा माँगकर लोगों से ,उम्मीद करके कि हमें मदद करों और उस पैसे से पार्टी के झंडे खरीद कर के अगले दिन भेजता हूं।
57.3k views |
Damoh, Damoh
| Mar 15, 2024
MORE NEWS
वीरांगना रानी दुर्गावती ने इतिहास में पहली बार महिलाओं को सैन्य प्रशिक्षण देकर आत्मरक्षा और राष्ट्ररक्षा में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उइके == प्रदेश सरकार आदिवासी गौरव और संस्कृति के संरक्षण के लिए ‘रानी दुर्गावती लोक’ की स्थापना की दिशा में भी कार्य कर रही है- कैबिनेट मंत्री कुंवर शाह === रानी दुर्गावती का जीवन त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी मिसाल- राज्यमंत्री श्री लोधी == रानी दुर्गावती द्वारा विकसित की गई योजनाओं और व्यवस्थाओं की दूरदर्शिता आज भी लोगों को प्रेरित करती है- राज्यमंत्री श्री पटेल == वे केवल एक वीरांगना ही नहीं, बल्कि साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमर प्रतीक हैं- पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया == सिंग्रामपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर गरिमामय कार्यक्रम संपन्न === वीरांगना रानी दुर्गावती का जीवन और बलिदान आज भी समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। इतिहास में पहली बार महिलाओं के संगठन और सैन्य भागीदारी को प्रभावी स्वरूप देने का कार्य महारानी रानी वीरांगना दुर्गावती ने किया था। उन्होंने महिलाओं को युद्ध कौशल का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए भी सक्षम बनाया। जिस प्रकार वीरांगना रानी दुर्गावती ने अपने शासनकाल में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी थी, उसी भावना को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आगे बढाने का काम किया है। इस आशय के विचार केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार दुर्गादास उइके ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सिंग्रामपुर में आयोजित गरिमापूर्ण कार्यक्रम में व्यक्त किये। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने वीरांगना रानी दुर्गावती के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उइके ने कहा देश की आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद तक पहुंचाना समाज के करोड़ों आदिवासियों के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए संचालित ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, उज्ज्वला योजना, स्व-सहायता समूहों का सशक्तिकरण, महिलाओं को आरक्षण, ‘लाड़ली बहना’, ‘लाड़ली लक्ष्मी’ तथा ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाओ के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। उन्होने कहा भारत की सांस्कृतिक विविधता में मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना सदैव सर्वोपरि रही है। हिंदी में “भारत माता की जय”, संस्कृत में “वंदे मातरम्” तथा गोंडी भाषा में “धरती दायिना सेवा-सेवा” का भाव एक ही है, जो मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता और सम्मान को व्यक्त करता है। प्रदेश के आदिम जाति कल्याण एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत कैबिनेट मंत्री कॅुवर विजय शाह ने कहा आदिवासी प्रतिभाशाली युवाओं को उच्च प्रशासनिक एवं न्यायिक सेवाओं में अवसर दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। उन्होने कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं आर्थिक अभाव, बेहतर कोचिंग और रहने-खाने की सुविधाओं के अभाव में अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते हैं। इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जबलपुर में विशेष आवासीय प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होने कहा 15 अगस्त से जबलपुर में आईएएस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग सेंटर शुरू किया जाएगा, जहां चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। कैबिनेट मंत्री श्री शाह ने कहा आदिवासी युवाओं को न्यायिक एवं विधि क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए क्लैट (CLAT) परीक्षा की तैयारी हेतु भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत चयनित 50 छात्राओं और 50 छात्रों को दो वर्ष तक आवासीय सुविधा के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे वकील, न्यायाधीश एवं विधि विशेषज्ञ बनने की दिशा में आगे बढ़ सकें। प्रत्येक जिले से योग्य एवं इच्छुक स्नातक युवक-युवतियों का चयन किया जाएगा। उन्होने कहा प्रदेश सरकार आदिवासी गौरव और संस्कृति के संरक्षण के लिए ‘रानी दुर्गावती लोक’ की स्थापना की दिशा में भी कार्य कर रही है। यह परियोजना वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य, त्याग और आदिवासी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। कैबिनेट मंत्री श्री विजय शाह ने कहा जिले के ग्राम चौरई में बड़ा देव मंदिर का निर्माण किया गया है, वहां पर प्रतिवर्ष 5 दिन का मेला लगाने के लिए 30 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की और कहा हर साल यह राशि मेले के लिए दी जाएगी । उन्होंने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार जताते हुए कहा अगले वर्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस मेले में अवश्य पधारेंगे। उन्होने प्रियांशी भलावी की कलामण्डली के सदस्यो को पोशाक के लिए 5-5 हजार रूपये और प्रियांशी भलावी को 21 हजार रूपये देने साथ ही आदिवासी संग्रहालय की भी घोषणा की । प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा वीरांगना रानी दुर्गावती ने उस दौर में मुगल आक्रांताओं का साहस पूर्वक सामना किया, जब वे देश में अपने साम्राज्य का विस्तार कर रहे थे। उन्होंने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया तथा अपने पराक्रम से इतिहास में अमिट पहचान बनाई। उन्होने कहा रानी दुर्गावती का जीवन त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने रणभूमि में अद्वितीय साहस का प्रदर्शन किया और अंतिम क्षण तक शत्रुओं के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया। उनकी वीरता की गाथा आज भी जन-जन को प्रेरित करती है। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा शहीदों और वीरांगनाओं का बलिदान सदैव स्मरणीय रहता है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होने कहा सिंगौरगढ़ क्षेत्र, जो रानी दुर्गावती की ऐतिहासिक राजधानी रहा है, उससे जुड़े होने का गौरव हम सभी को प्राप्त है। ऐसे महान व्यक्तित्व की स्मृतियों को संजोना और नई पीढ़ी तक उनके शौर्य की गाथा पहुंचाना समय की आवश्यकता है। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 24 जून 2024 को मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सिंगौरगढ़ क्षेत्र में आयोजित की गई थी। मंत्रिमंडल के सदस्य ऐतिहासिक सिंगौरगढ़ किले का भी अवलोकन करने पहुंचे थे। उन्होने कहा अनेक लोगों ने पहली बार इस ऐतिहासिक किले को देखा और इसकी अद्वितीय संरचना तथा स्थापत्य कला की सराहना की। आगंतुकों ने कहा कि ऐसा किला उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। लगभग 500 वर्ष पूर्व वीरांगना रानी दुर्गावती द्वारा विकसित की गई योजनाओं और व्यवस्थाओं की दूरदर्शिता आज भी लोगों को प्रेरित करती है। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गई थीं तथा बड़े स्तर पर मेले का आयोजन हुआ था। उन्होने नागरिकों से आह्वान किया कि वे वीरांगना रानी दुर्गावती के आदर्शों को अपनाते हुए प्रदेश और देश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने, समाज को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा वे केवल एक वीरांगना ही नहीं, बल्कि साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमर प्रतीक हैं। रानी दुर्गावती के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा यह वीर भूमि सदैव पराक्रम और स्वाभिमान की गाथाओं की साक्षी रही है। रानी दुर्गावती ने अपने शौर्य, नेतृत्व और बलिदान से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से आने वाली पीढ़ियां निरंतर प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी। उन्होने कहा महान विभूतियों का जीवन समाज के लिए मार्गदर्शक होता है। उनके आदर्शों का अनुसरण कर हम राष्ट्र और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि रानी दुर्गावती के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रप्रेम को आत्मसात कर प्रदेश एवं देश की प्रगति में सहभागी बनें। सिंग्रामपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती की मूति स्थल पर हुआ वृक्षारोपण जिले के ग्राम सिग्रामपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती के प्रतिमा स्थल पर आज केन्द्रीय राज्य मंत्री जनजातिय कार्य मंत्रालय भारत सरकार श्री दुर्गादास उइके ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री उइके, प्रदेश के आदिमजाति कल्याण एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत मंत्री कुंवर विजय शाह, संस्कृति, पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटैल, विधायक हटा उमादेवी खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधा रोपण किया। हितग्राहियों को योजना के तहत किया लाभांवित इस अवसर पर मंत्रीगणों ने हितग्राहियों को योजनाओं के तहत प्रमाण पत्र वितरित कर लाभांवित किया। लाड़ली लक्ष्मी योजना में बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। साईकिल वितरित की गई कार्यक्रम में बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। मंत्रीगणों ने स्वयं साइकिल पर छात्राओं को बिठाकर बाहर तक लाये। छात्रायें बहुत खुश नजर आ रहीं थी। कार्यक्रम भगवान विरसा मुंडा एवं वीरांगना रानी दुर्गावती की चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित और पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया। प्रियांशी भलावी की कलामण्डली के सदस्यो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। झलकियां- · मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा चौरई के बड़ा देव मंदिर में 5 दिन का मेला लगेगा 30 लाख रूपये हर साल दिये जायेंगे। · आदिवासी केन्द्र मझौली के लिये जबलपुर में 20 करोड़ का आदिवासी सांस्कृतिक केन्द्र बनायेंगे। · तेन्दूखेड़ा में सांस्कृतिक संरक्षण के साथ साथ अमर शहीद राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह की ऐतिहासिक मूर्ति स्थापित की जायेगी। · कोचिंग क्लास के लिये 20 करोड़ रूपये भेजे गये हैं, 2 साल में 5 लाख रूपये बच्चे के हिसाब से खर्च किये जायेंगे और 100 भाई-100 बहिनों को पढ़ायेंगे। इसे 15 अगस्त से शुरू किया जा रहा है। · जबलपुर में रानी दुर्गावती का लोक बनने वाला है। · बैतूल में कार्यक्रम आयोजित कर रानी दुर्गावती के वंशजों का सम्मान किया जायेगा। · जबेरा के पास हनुमान मंदिर के लिये 10 लाख रूपये की सीसी सड़क बनाने की घोषणा की। · एक संग्रहालय मॉ रानी दुगावती का सिंग्रामपुर में बनाया जायेगा।
Damoh, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जबेरा मण्डी खाद वितरण केंद्र और जबेरा समिति पहॅुचकर खाद वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश = किसानों से चर्चा और तत्काल स्पॉट पर कार्यवाही == कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज अपरान्ह आकस्मिक रूप से जबेरा मण्डी खाद वितरण केंद्र और जबेरा समिति पहॅुचकर खाद वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने किसान भाईयो से चर्चा भी की और उनकी बाते व समस्याएं भी सुनी। यहां पर आकस्मिक जांच में समिति ने एक किसान ने बताया उसे यूरिया ग्राम रोड़ में प्राईवेट डीलर द्वारा निर्धारित दर से अधिक में प्रदाय किया गया है, कलेक्टर श्री यादव नें नायब तहसीलदार श्री साहू को मौके पर भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिए। किसान अरविंद सिंह ने बताया उसे यूरिया 350 रूपये में दिया गया है। टोकन के 50 रूपये ले रहे है किसानो ने बताया कियोस्क में किसानो से निर्धारित 15 रूपये की जगह 50 रूपये वसूल किये जा रहे है, कलेक्टर श्री यादव नें गर्वनेंस मैनेजर से तत्काल दूरभाष पर कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा निशुल्क टोकन व व्यवस्था का लाभ उठायें कलेक्टर श्री यादव नें किसानो से कहा सभी मण्डियो, सहकारी समितियों और कृषि कार्यालयों में निशुल्क टोकन प्रदाय किये जायेगे, किसान भाई इस व्यवस्था का लाभ उठायें। फ्लैक्स लगाने के निर्देश कलेक्टर ने सभी समितियों, मण्डी में इस आशय का फ्लैक्स लगवाने के निर्देश दिए। कोरे रसीद पर हस्ताक्षर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जबेरा समिति में खाद प्रदाय पर्ची में कोरे रसीद पर हस्ताक्षर देखकर कलेक्टर ने सख्त अप्रसन्नता व्यक्त कर फोरन कार्रवाई के निर्देश दिए। इस संबंध में जीएम जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देश दिए।
Damoh, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026
तेंदूखेड़ा की नरगवा टेक पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत; महिला व मासूम सहित तीन गंभीर घायलों को कराया जबलपुर रेफर दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 10 बजे नरगवा टेक के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला, दो वर्षीय मासूम और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मासूम की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बमोहरी निवासी आशु पिता भाईलाल बेन अपने पिता के साथ बड़े भाई की शादी का निमंत्रण देकर सहजपुर से लौट रहे थे। वहीं दोनी निवासी राजू पिता सुक्खी अहिरवार अपनी पत्नी आशा और दो वर्षीय बच्चे के साथ शादी समारोह से घर लौट रहे थे। नरगवा टेक के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में राजू अहिरवार और आशु बेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशा अहिरवार, उनका मासूम बेटा औ
Damoh, Damoh | Jun 24, 2026
हिंडोरिया में पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर युवक की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, ASP सुजीत सिंह भदौरिया ने किया मामले का खुलासा दमोह। हिण्डोरिया थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 में किराए के मकान में बीते दिन युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अंधे कत्ल का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार मृतक बुच्ची उर्फ आमिर खान (28) निवासी वार्ड क्रमांक 7 का 22 जून की रात गोप तलैया के पास रामजी लोधी, पवन ठाकुर, शेर खान और चंदन सिंह से विवाद हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और रामजी के बीच पुरानी रंजिश थी। विवाद के दौरान मृतक द्वारा रामजी को थप्पड़ मारने से आरोपी नाराज था। इसके बाद चारों ने योजना बनाकर रात करीब एक बजे मृतक के कमरे पर पहुंचकर हमला किया। आरोप है कि रामजी ने चाकू से दोनों जांघों पर वार कर आमिर की हत्या कर दी। मृतक के भाई इरशाद खान की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। तकनीकी साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चाकू, होंडा ट्विस्टर बाइक, वारदात के समय पहनी शर्ट और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम में एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी पहले से गुंडा सूची में शामिल था। कार्रवाई में हिण्डोरिया थाना, साइबर सेल और पुलिस अधिकारियों की भूमिका रही।
Damoh, Damoh | Jun 24, 2026
सीएम डॉ मोहन यादव की जमीन खरीद को लेकर सियासत तेज: कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, सोशल मीडिया पर भी उठे सवाल मुख्यमंत्री बनने के बाद तेजी से उज्जैन में खरीदे गए करीब 168 एकड़ भूमि पर प्लॉट, चहेतों और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम, प्रदेश अध्यक्ष ने दी सफाई भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार की जमीन खरीद को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके परिवार और उनसे जुड़ी कंपनियों ने उज्जैन में विकास परियोजनाओं के आसपास बड़ी मात्रा में जमीन खरीदी। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर तरह-तरह के दावे और सवाल सामने आने लगे। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए पूरी तरह खारिज कर दिया है। विवाद की शुरुआत एक मीडिया रिपोर्ट के बाद हुई, जिसमें दावा किया गया कि दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव के परिवार और उनसे जुड़ी रियल एस्टेट कंपनियों ने उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में 137 प्लॉट, करीब 168 एकड़ जमीन खरीदी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इनमें से कई जमीनें प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं और मास्टर प्लान-2035 से लाभान्वित होने वाले क्षेत्रों में स्थित हैं। इसी आधार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हितों के टकराव (Conflict of Interest) और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इन आरोपों के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रेस वार्ता कर कहा कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार की घोषित संपत्ति में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है। उनके अनुसार, 2023 के चुनावी शपथपत्र में डॉ. मोहन यादव के नाम 17 एकड़ तथा उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम 12.29 एकड़ भूमि दर्ज थी, जो 2026 तक अपरिवर्तित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव यादव की जमीन में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। जिस सिद्धि विनायक कंपनी का उल्लेख आरोपों में किया गया है, उससे डॉ. मोहन यादव वर्ष 2017 में ही निदेशक पद से इस्तीफा दे चुके थे। बहू शालिनी यादव द्वारा खरीदी गई 10 एकड़ कृषि भूमि भी मास्टर प्लान क्षेत्र के बाहर की बताई गई है। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर अनेक पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें अलग-अलग आंकड़े और दावे किए जा रहे हैं। लेकिन अब तक इन दावों की किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी या न्यायालय द्वारा पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मामला राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित है। कांग्रेस जांच और जवाबदेही की मांग कर रही है, जबकि बीजेपी इसे विपक्ष का राजनीतिक षड्यंत्र और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश बता रही है। ऐसे में वास्तविक स्थिति किसी आधिकारिक जांच या सक्षम प्राधिकरण के निष्कर्ष के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
Damoh, Damoh | Jun 24, 2026
5