मंझनपुर: मंझनपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं का हुआ भव्य सम्मान, पीएम मोदी के संदेश से बढ़ा उत्साह
नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम को नगर पालिका परिषद मंझनपुर में वर्चुअल माध्यम से बड़े उत्साह के साथ सोमवार को लगभग 1 बजे सुना गया। प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों ने महिला सशक्तिकरण की भावना को और अधिक मजबूती प्रदान की।