पीलीभीत: केशोपुर मोड़ के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
पीलीभीत। थाना घुंघचाई क्षेत्र के ग्राम केशोपुर निवासी रामनिवास की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार 10 मई की शाम वह बलरामपुर रिश्तेदारी में नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात में लौटते समय लगभग 9 से 10 बजे के बीच बंडा–पूरनपुर रोड पर केशोपुर मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार और लापरवाही से टक्कर मार दी।