बदायूं: बदायूं के चतुरी नगला गांव में खेत पर जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 18, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के ककोड़ा गांव का रहने वाला 30 वर्षीय राजीव कुमार पुत्र मेवाराम किसान था। वह बाइक द्वारा गफ्फार नगला अपने खेत पर जा रहा था । तभी ट्रैक्टर - ट्रॉली ने चतुरी नगला गांव के पास बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार राजीव कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने राजीव कुमार के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है ।