बीना: शिव वार्ड रेलवे लाइन के किनारे ढह चुके मकानों का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, पीड़ित परिवारों से की चर्चा
Bina, Sagar | Jun 12, 2026 दो दिन पहले रेल प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई ने शिव वार्ड रेलवे लाइन किनारे कई परिवारों की नींद उड़ा दी। मकान ढह गए, सपने चकनाचूर हो गए... कई परिवार सड़क पर आ गए। लेकिन आज शुक्रवार करीब 1:00 बजे को नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार स्वयं मौके पर पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं।कार्यकर्ताओं और नगर पालिका टीम के साथ उन्होंने पूरे इलाके का जायजा लिया।