मुंगेर: हेमजापुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से कुचलकर एक मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Munger, Munger | May 21, 2025 हेमजापुर थाना क्षेत्र के गोपाल यादव का 22 वर्षीय पुत्र वंकेश कुमार आरपीएम ईंट भट्टा में मजदूरी करता था अन्य दिनों की तरह ही वह बुधवार की सुबह भट्टे के ट्रैक्टर में ईंट लोड कर हेमजापुर गया था। ईंट उतार कर वह जब वापस उसी ट्रैक्टर से आ रहा था तभी वह ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का चक्का उसके शरीर पर चढ़ गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई