रहटगांव: मानसून अलर्ट: हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने पुल-पुलियाओं का किया सघन निरीक्षण, जलमग्न होने पर आवागमन रोकने के निर्देश।
जिले में लगातार हो रही बारिश और मानसून के मद्देनजर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने आज 3 जुलाई 4 बजे जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रमुख पुल-पुलियाओं एवं ब्रिज का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पुल या पुलिया के जलमग्न होने की स्थिति में लोगों और वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए।