खरगोन शहर में एक होटल में सोमवार सुबह 10 बजे चाय-नाश्ता कर रही शिक्षिका से छेड़छाड़ की वारदात सामने आई। शिक्षिका ने विरोध किया तो आरोपी उनसे बहस करता हुआ मौके से भाग निकला। घबराई पीड़िता रोते हुए होटल के बाहर आई, जहां मौजूद हिंदू संगठन सदस्यों ने उससे जानकारी लेकर आरोपी की तलाश शुरू की।