धमतरी: जंगल में रहने वाले वन्यप्राणी पानी के लिए भटक रहे हैं, आबादी क्षेत्रों की ओर कर रहे हैं रुख
बता दे कि धमतरी जिले बड़े भूभाग में जंगल है। जहाँ तेंदुआ, भालू, हिरण, नीलगाय सहित कई वन्यप्राणी निवास करते है। वही वन्यप्राणियों के लिए जंगल में वन विभाग द्वारा छोटे छोटे तालाब बनाये गए है। लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ ही तालाब सहित नदी नाले सुख गए है। वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने बताया कि वन्यप्राणी पानी की तलाश में गांवों तक पहुँच रहे है।