हरदा: जिले के ग्राम करणपुरा के पास अजनाल नदी के बैकवाटर में मिला दो दिन से लापता 12 वर्षीय बालक का शव, जांच में जुटी पुलिस।
Harda, Harda | Jul 3, 2026 जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम खरदना से दो दिन पहले लापता हुए 12 वर्षीय विशाल ठाकुर का शव शुक्रवार सुबह लोटिया और करणपुरा के बीच अजनाल नदी के बैकवाटर में तैरता हुआ मिला। शव मिलने से पूरे गांव में शोक का माहौल है। आज 3 जुलाई 4:30 बजे पुलिस ने हरदा जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।