अजीतमल: मोहारी में टायर फटने से बेकाबू हुई बाइक, उपचार के दौरान छात्रा की मौत, युवक गंभीर, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कोतवाली क्षेत्र के मोहारी स्थित राजकमल होटल के सामने शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पीआरबी पुलिस ने दोनों को तत्काल सीएचसी अजीतमल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। देर शाम इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। रीतू (19) निवासी