बेगूसराय: मई माह में बेगूसराय पुलिस ने कुल 411 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
मई माह में बेगूसराय पुलिस ने कुल 411 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि जिले में वारंटी की गिरफ्तारी, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है. इसी के तहत मई माह में कुल 411 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं.