देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डा.बिक्रम सिंह ने कहा- आज देहरादून में आज गर्मी ने अबतक के सभी रिकॉर्ड तोड़े
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डा.बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून में गर्मी ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां मई महीने में पहली बार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया है। जो मई महीने का अबतक का सर्वाधिक तापमान है।