देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय, देहरादून मे मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जनहित में सभी निर्माण और कार्य स्थलों पर अनिवार्य रूप से इस सूचना के प्रचार-प्रसार के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं कि उत्तराखण्ड में अन्य राज्यों से आए श्रमिकों को भी उनके राशन कार्ड के माध्यम से राशन दिया जा रहा है। इस मामले में उत्तराखण्ड राज्य का देशभर में छठवां स्थान है, यह एक बेहतरीन रिकॉर्ड है।