भागलपुर जिले के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन से एक ही परिवार के चार सदस्य हज यात्रा के लिए रवाना हुए। तारापुर गाजीपुर निवासी मो. रशिद, मो. तनवीर, नाजिया बीबी और अंजुम आरा ने बताया कि वे अपने जीवन में सुख-शांति और देश में अमन-चैन की दुआ के लिए हज यात्रा पर जा रहे हैं।