मंझनपुर: अर्का फतेहपुर में ग्रामसभा की जमीन पर कब्जे का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, प्रसासन की बात भी नहीं माने
करारी थाना क्षेत्र के अर्का फतेहपुर गांव में ग्रामसभा की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण कार्य का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया कि दबंगों द्वारा ग्रामसभा की जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।