गुन्नौर: गांव रायपुर निवासी महिला ने घरेलू विवाद के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया, उपचार के दौरान महिला की हुई मौत
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी प्रीति का अपने पति दुर्गेश से गुरुवार शाम करीब 6 बजे घरेलू विवाद हो गया था। जिसके बाद प्रीति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत विगड़ने पर परिजनों ने महिला को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे महिला की अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।