गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रीमहंत रवींद्र पुरी से भक्तों ने लिया आशीर्वाद
धर्मनगरी हरिद्वार में गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने गुरु का आशीर्वाद लेने हरिद्वार पहुंचे। इसी क्रम में निरंजनी अखाड़े एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी के आश्रम में भी भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर उन्हें पुष्प अर्पित किए, दान-दक्षिणा समर्पित की और अपने गुरु से सुख, समृद्धि एवं आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और गुरु वंदना का आयोजन होता रहा। श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने श्रद्धालुओं को गुरु की महिमा बताते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं और गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति आध्यात्मिक एवं सामाजिक जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है।
#indiakhabar9
#UttarakhandNews
#policeprashasan
#Congress
#bjp
#roorkeecivilhospital