सीतामऊ: सीतामऊ तहसील स्थानांतरण के विरोध में अभिभाषक संघ का ज्ञापन
सीतामऊ अभिभाषक संघ ने तहसील कार्यालय को माऊखेड़ा फंटा स्थानांतरित करने के प्रस्ताव का विरोध किया है। विधायक हरदीप सिंह डंग को दिए ज्ञापन में संघ ने कहा कि नया स्थल न्यायालय से 4 किलोमीटर दूर होने से आमजन और अधिवक्ताओं को परेशानी होगी,निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है,