पूर्णिया पूर्व: डुमरी गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Purnea East, Purnia | Apr 29, 2026
पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र के कोयली सिमडा पंचायत के डुमरी गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार 14 अप्रैल को ही युवक अमरजीत की शादी हुई थी। जानकारी अनुसार अमरजीत के घर में बिजली नहीं थी। अमरजीत घर के नीचे कमरे में अकेले बिजली लाइन को ठीक करने के लिए गया था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। बिजली के तेज झटके से वो जमीन पर गिर गया।