श्योपुर। जिले के कराहल विकासखंड में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कराहल में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे स्मरण उत्सव मनाया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक मुकेश मल्होत्रा सहित खंड स्तरीय अधिकारी एसडीएम बीएस श्रीवास्तव, सीईओ जनपद राकेश शर्मा, बीईओ एवं विद्यालय प्राचार्य एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।