डोमचांच: नवलशाही थाना क्षेत्र के कानिकेंद में सड़क दुर्घटना, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
डोमचांच के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा - गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित कानिकेंद मे सड़क दुर्घटना मे बाईक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान राहुल शर्मा उम्र लगभग 22 वर्ष पिता किशुन ठाकुर ग्राम धरगाँव, थाना नवलशाही निवासी के रुप मे हुई है।