बैराड़: बैराड़ क्षेत्र के जरियाखुर्द में दो भाइयों के साथ एक युवक ने कर दी मारपीट,मामला दर्ज
खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जरियाखुर्द की है।जहां दो भाइयों के साथ एक युवक ने जातिसूचक गाली-गलौज कर मारपीट कर दी जिसकी शिकायत फरियादी ने बैराड़ थाना पहुंचकर की है। जहां पुलिस ने फरियादी सुनील आदिवासी की शिकायत पर से मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जानकारी मंगलवार रात 8 बजे बैराड़ थाने से प्राप्त हुई है।